[ad_1]

ठंड में शॉल ओढ़कर ट्रेन का इंतजार करती किशोरी
– फोटो : ठंड में शॉल ओढ़कर ट्रेन का इंतजार करती किशोरी
विस्तार
अलीगढ़ में ठंड का सितम कहर बरपा रहा है। सुबह सूरज निकले जरूर, मगर सर्द हवाओं के बीच लोगों को सर्दी से राहत नहीं दिला सके। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ठंड बढ़ने और कोहरा पड़ने की वायुमंडलीय परिस्थितियां बनी हुई हैं, ऐसे में यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। अगले चार-पांच दिन में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज होने का पूर्वानुमान जता रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से -3 कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से-2 कम रहा।
पिछले कई दिनों से घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सर्दी का असर यातायात व्यवस्था पर भी दिख रहा है। ट्रेनें और बसें घंटों देरी से पहुंच रही हैं, इससे सफर करने वाले मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । शाम ढ़लने के साथ ही गलन के साथ ही चली सर्द हवाएं चलने लगीं। इससे तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आ गई। इसके चलते रविवार की छुट्टी के दिन के बाद भी शहर के प्रमुख बाजार जल्द बंद हो गए । पिछले कई दिनों में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ठंड के असर से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। रोजमर्रा के काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं ।
शहर मे नगर निगम के स्तर से जलवाए जा रहे सर्दी के बढ़ते प्रकोप के आगे नाकाफी सिद्ध हो रहे हैं। ऐसे में साधनहीन लोगों के सामने बेहद परेशानी खड़ी हो रही है। कड़ाके की सर्दी में राहगीरों एवं दोपहिया वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है । सर्दी बढ़ने से रात में रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की बस स्टैंडों पर काफी कम भीड़ देखने को मिली। उधर, बदलते मौसम को लेकर चिकित्सकों का कहना है कि हर रोज बदल रहे तापमान के बीच शरीर को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है । कोहरा और ठंड दिल के रोगियों के लिए सबसे खतरनाक है । जब भी रजाई या गर्म बिस्तर से बाहर निकलना हो तो अचानक न निकलें । बाहरी तापमान से संतुलन बनाने के बाद ही निकलें । सुबह घूमने से परहेज करना जरुरी है। यदि आवश्यक हो तो शरीर के हर अंग को पूरी तरह गर्म कपड़ों में ढ़ककर ही निकलें। ठंडा पानी पीने से बचें और पोष्टिक भोजन का सेवन करें ।
धीमी पड़ी ट्रेनों की रफ्तार
कोहरे के साथ शीत लहर ने आमजनमानस को बुरी तरह से परेशान कर दिया है। हड्डियां कंपा देने वाली सर्दी के चलते ट्रेनों की गति भी प्रभावित हो रही है। रविवार को रेलवे ने कोहरे को देखते हुए लिच्छवी एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस एवं नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया। जबकि महानंदा एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह कालका मेल साढ़े चार घंटे, सीमांचल तीन घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटे, टीएडी 30 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा । कुछ यात्रियों को ट्रेनों की देरी के चलते अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी तो कुछ ने बस और अन्य वाहनों का सहारा लिया ।
[ad_2]
Source link