[ad_1]

Atiq Ashraf Murder
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद सोशल मीडिया वार शुरू हुआ। इज्जतनगर पुलिस ने ऐसे ही मामले में कारपेंटर को पकड़ा है जो अतीक और अशरफ को शेर बता रहा था। पकड़े जाने पर वह माफी मांगने लगा।
अब्दुल्लापुर माफी निवासी फारूख कम पढ़ा लिखा है। धार्मिक कट्टरता की सोच वाले लोगों के संपर्क में आकर वह सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय हो गया है। प्रयागराज कांड के बाद उसने अपनी फेसबुक वॉल पर भड़काऊ पोस्ट डाले।
ये भी पढ़ें- Atiq Ashraf Murder: बरेली में तौकीर रजा के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, सड़क पर उतरे अफसर, सोशल मीडिया पर नजर
अतीक और अशरफ को शेर बताकर शासन व व्यवस्था पर तीखे कटाक्ष किए। इसका स्क्रीन शॉट लेकर हिंदूवादी संगठन से जुड़े हिमांशु पटेल ने ट्वीट कर दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ट्वीट के आधार पर इज्जतनगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव को कार्रवाई का निर्देश दिया।
पुलिस ने जानकारी जुटाकर सोमवार शाम फारूख को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा ब्रजपाल सिंह की ओर से उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
[ad_2]
Source link