Bihar : तेजस्वी के इस्तीफे पर प्रशांत किशोर बोले- जिस तरह ये लोग राजनीति कर रहे, उससे नहीं लगता कि पद छोड़ेंगे

[ad_1]

Bihar News: Prashant Kishore targets Tejashwi Yadav's resignation, CBI chargesheet, land for job case

समस्तीपुर पहुंचे प्रशांत किशोर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जन सुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मोरालिटी का जो कंपास है, वह काफी गिरा हुआ है। अब वह जमाना चला गया कि किसी पर CBI चार्जशीट कर दे और कोई इस्तीफा दे दे। मुझे तो नहीं लगता कि जिस तरह की राजनीति ये लोग कर रहे हैं, उस हिसाब से CBI के चार्जशीट करने पर ये इस्तीफा देने वाले हैं या पद छोड़ने वाले हैं। ये बातें पीके ने शनिवार को समस्तीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

लोकसभा से पहले बिहार में कोई परिवर्तन नहीं होने वाला

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जहां तक बिहार सरकार की स्थिरता का सवाल है। मेरी जो थोड़ी बहुत समझ है, मैं नहीं समझता हूं कि लोकसभा चुनाव-2024 से पहले कोई परिवर्तन बिहार में होने वाला है। जिस दिन ये महागठबंधन बना था और कुछ लोग उत्साह में बता रहे थे कि इसका देशव्यापी इसका असर होगा। उस दिन भी मैंने कहा था महागठबंधन बिहार से जुड़ी घटना है और ये लोकसभा तक चलेगा। लेकिन अगला जो लोकसभा चुनाव होगा वो आप लिखकर रख लीजिए कि इस स्वरूप में नहीं होगा।

मांझी और उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन से निकल गए

पीके ने कहा कि मेरी बात चरितार्थ होनी भी शुरू हो गई। हाल ही में मांझी और उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन से निकल गए। जब आप सरकार चलाते हैं तो 7 से 8 दल मिलकर भी सरकार चलाते हैं। सरकार चलाना एक बात है और साथ मिलकर राजनीति करना अलग बात है। दलों का गठबंधन आपस में बैठकर राजनीति कर ले चुनाव लड़ ले ये संभव नहीं है। मेरा भी अपना 10 साल का अनुभव है। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव नए रूप में होगा आप लिखकर रख लीजिए। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *