[ad_1]

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन, मौके पर जुटे स्थानीय और मामले की छानबीन करने पहुंचे डीएसपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव में पुलिस ने एक कमरे से संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता का शव बरामद किया है। घटना के बाद नरहन गांव पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज में बाइक मांगने को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक महिला की पहचान नरहन गांव निवासी विकास निषाद की पत्नी मंजू देवी (22) के रूप में की गई है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार और प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश पूर्वे पहुंचे। जहां मामले की जानकारी लेने के बाद जांच में जुट गए।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जमानिया गांव निवासी मंजू देवी की शादी वर्ष 2023 के मार्च महीने में रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के विकास निषाद के साथ हुई थी। शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ कि मंजू इस दुनिया को अलविदा कह गई।
घटना को लेकर मृतका के बड़े भाई ने बताया कि दहेज में मोटरसाइकिल को लेकर मेरी बहन को एक साल से ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। अभी 10 दिन पहले ही मेरी बहन के ससुर मेरे यहां आए थे, जिनको समझा-बुझाकर साथ में बहन को विदा किया था। लेकिन यह नहीं पता था कि ये लोग इतने निर्दयी होंगे और एक सप्ताह के भीतर ही मेरी बहन को मौत के घाट उतार देंगे।
वहीं, मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि एक शादीशुदा महिला की मौत की सूचना मुझे मिली। इसके बाद मैं घटनास्थल पर पहुंचा और महिला के शव को बरामद किया। उन्होंने बताया कि परिवार वालों का कहना है कि महिला दरवाजा नहीं खोल रही थी, जिसके बाद दरवाजा को तोड़कर खोला गया तो महिला पंखे से लड़की मिली। हालांकि यह जांच का विषय है। मौत कैसे हुई है, यह कहना जल्दबाजी होगा। वैसे अभी परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link