Bihar News : दरभंगा में सड़क हादसा, एक की मौत; परिजन के साथ मेला घूमने गया था, रोड पर हुआ ऐसा

[ad_1]

Bihar News: Road accident in Darbhanga, one person died, had gone to visit the fair, was hit by a bike

घायल का इलाज चल रहा है।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दरभंगा में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हायाघाट थाना क्षेत्र भरवारी इलाके की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर में एक युवक पुरषोत्तम कुमार की मौत हो गई। जबकि दूसरा अंकेश कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान पुरषोत्तम की मौत हो गई। वहीं अंकेश कुमार को डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि, उसके परिजनों ने दरभंगा के निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। 

दशहरा की खुशी गम में बदल गई

मरने वालों की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के बेता निवासी विनोद सिंह के पुत्र पुरषोत्तम कुमार के रूप में हुई। वहीं घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के योगेंद्र सिंह का पुत्र अंकेश कुमार है। डीएमसीएच इलाज के दौरान पुरषोत्तम कुमार की मौत गई है। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के दशहरा की खुशी गम में बदल गई और घर में कोहराम मच गया।

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई है

घायल युवक अंकेश कुमार के परिजन ने बताया कि वह बाइक से अपने संबंधी के घर मेला में घूमने गया था। रात को लौटने के दौरान दो बाइक की टक्कर हो गई है। हायाघाट के किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया कि सड़क दुर्घटना में अंकेश जख्मी हो गया है। इसी सूचना पर डीएमसीएच आये है। डॉक्टरों ने पीएमडीएच रेफर कर दिया। हमलोग इसे दरभंगा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया है। हायाघाट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि देर रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। घटना में एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई है जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *