[ad_1]

घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरा में एक युवक को बदमाशों ने फांसी लगाकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के चिकटोली मोहल्ले की है। नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के कसाब टोला निवासी मो पिंटू अंसारी का पुत्र मो मोनू (16) था।
पोल्ट्रीफार्म के मालिक ने बुलाया था
घटना के संबंध में मृतक के पिता मो पिंटू का कहना है कि मेरा बेटा पास के मोहल्ले चिकटोली में मौजूद पोल्ट्रीफार्म में काम करता था। कल रात पोल्ट्रीफार्म के मालिक ने उसे फोन कर बुलाया और कहा कि आओ यहां माल आया उसे गाड़ी से उतारना है। फोन आने के बाद मोनू खाना खा कर पोल्ट्रीफार्म चला गया। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा।
[ad_2]
Source link