[ad_1]

डीएम-एसपी जांच रहे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले में बेखौफ चोरों ने बुधवार रात एसबीआई एटीएम को गैस कटर से काटकर जहां लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए। वहीं, इस घटना का पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के नरयिनिया स्थित एसबीआई एटीएम की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसबीआई बैंक के मैनेजर अली अब्बास खान ने बताया कि जब वे लोग गुरुवार सुबह 10 बजे बैंक में आए तो देखा कि अज्ञात चोरों के द्वारा एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब 23 लाख 51 हजार 06 सौ रुपये की चोरी कर ली गई है। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बारे में एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के नरयिनिया गांव के समीप अज्ञात चोरों के द्वारा एटीएम को गैस कटर के मदद से काटकर करीब 23 लाख रुपये की चोरी कर लिया गया है। इस घटना के उद्भेदन के लिए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द ही सभी चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सभी रुपये भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
[ad_2]
Source link