[ad_1]

तेजस्वी यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 महीने में जो मैंने करके दिखाया है, उसी से नीतीश जी घबरा गए थे और फिर उन्होंने पलटी मार दी। बता दें कि तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग विपक्ष में थे, तब नीतीश कुमार हाथ पैर जोड़ते हुए आए और मेरे पिता लालू यादव से कहने लगे कि भाजपा मेरी पार्टी को तोड़ना चाहती है। इसलिए अब हम लोग मिलकर सरकार चलाएंगे, तब मैंने उनकी बात मान ली थी, लेकिन जैसे ही 17 महीने हुए हम लोग पहले जो वादा किये थे नौकरी देने का, उसमें नौकरी देने लगे तब तक चाचा जी पलट गए।
माई बाप की पार्टी है राजद
इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग कहते हैं कि राजद एमवाई समीकरण की पार्टी है, लेकिन मैं कहता हूं कि ये माई और बाप दोनों की पार्टी है। इसलिए आप लोग सबको मिलजुल कर लेकर चले, हम सबका सम्मान करते हैं। वही उन्होंने कहा कि गरीबों को अपने सीने से लगाए और आने वाले चुनाव में भाजपा को हराने का काम करें।
[ad_2]
Source link