Bihar News: सीतामढ़ी में दर्जन भर घरों में आग लगी, करीब छह मवेशी भी जले; लाखों के नुकसान का अनुमान

[ad_1]

Bihar News: Dozens of houses caught fire in Sitamarhi, about six cattle also got burnt

अचानक आग लगने से दर्जन भर फूस के घर जले
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुप्पी में अचानक फूस के दर्जनों घरों में आग लग गई। घटना सुप्पी थाना क्षेत्र के रामपुर कंठ गांव की है। जहां गुरुवार की रात अचानक आग लगने से करीब 12 लोगों के फूस के घर जल गए। घरों में बांधे गए करीब आधा दर्जन मवेशी भी आग में झुलस कर मर गए। इस घटना में करीब लाखों की संपत्ति के नुकसान की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रामपुर कंठ गांव निवासी सुरेंद्र झा के घर के बगल में अलाव लगाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी से पहले सुरेंद्र झा के घर में आग लगी। उसके बाद आग फैलकर संजय कुमार झा, चंद्रेश्वर झा, कमलेश झा, अजित कुमार झा, रामाज्ञा दास, रामशरण दास, राम अयोध्या दास समेत करीब 12 लोगों के फूस के घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

 

धधकती आग को देख कर ग्रामीणों की ओर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि, यह आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार की सूचना पर डुमरा से अग्निशामक दल घटनास्थल पर पहुंचा। काफी मशक्कत से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अग्निशमन दल के पहुंचने के बाद आग का फैलाव रुक गया।

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार और पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि माधव कुमार झा ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में अग्नि पीड़ितों द्वारा आवेदन मिलने पर उनकी आर्थिक मदद करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *