[ad_1]

फर्जी दारोगा और उसके पास से बरामद सामान।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भोजपुर में एक फर्जी दरोगा रात के अँधेरे में बालू लदे ट्रक चालकों से अवैध वसूली किया करता था। साथ ही कई बार असली पुलिस वालों को सामने देखकर उन्हें धमकाता भी था। लेकिन बीती देर रात उसका सामना असली पुलिस के सच्चे पदाधिकारी से हो गई। उनके द्वारा जब थाना और बैच संख्या के बारे में पूछताछ की गई तब साहब आसमान देखने लगे। भोजपुर पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने फर्जी दारोगा के पास से 1700 रुपए नगद, टाटा नेक्सन कार (पुलिस का लोगो लगा हुआ), दो मोबाइल, आधार कार्ड, दरोगा का फुल वर्दी, वर्दी में लगे नेमप्लेट, दो-दो स्टार, पुलिस बेल्ट, ब्लू रंग का टोपी, बिहार पुलिस का लगा बैच, पुलिस वाला लाल रंग का जूता बरामद किया है। फर्जी दरोगा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दारा उसे कोईलवर थाना ले आया गया। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहरामपुर के समीप की है।
[ad_2]
Source link