Bihar Politics: सम्राट चौधरी बोले, नीतीश कुमार जी पूरे खोखले हो गए, 2024 में 40 सीट जीतने वाली है BJP

[ad_1]

Samrat Chaudhary says Nitish Kumar has become completely hollow, BJP is going to win 40 seats in 2024

सीएम नीतीश कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के सहरसा में सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जहां वह रेनबो रिसोर्ट में पहले से आयोजित महा जन संपर्क अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे और सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री बेजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू, पूर्व मंत्री बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा, पूर्व मंत्री सह स्थानीय बीजेपी विधायक आलोक रंजन नवनिर्वाचित मेयर बेन प्रिया समेत बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। सम्राट ने सीएम कुमार को खोखला करार दिया।

‘कोई महागठबंधन बिहार में नहीं दिखने वाला’

सभा समाप्ति के बाद बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने मीडिया से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब पूरी तरह खोखले हो चुके हैं। अब उनके पास कुछ नहीं बचा है। लालू जी के पास कुछ वोट हैं, उसी के बल पर वे दिख रहे हैं। सम्राट ने कहा कि कोई महागठबंधन बिहार में दिखने वाला नहीं है। 2024 में सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा चालीस की चालीस सीट बिहार में जीतने वाली है।

‘अगुवानी में हवा के झोंके से गिर रहा पुल’

इसके साथ ही भाजपा नेता ने पुल धंसने को लेकर भी कहा कि उसकी पूरी जांच की टीम बैठाई गई है। लेकिन ये स्पष्ट है कि बिहार का मॉडल जो है नीतीश कुमार का वह दिख रहा है। आप अगुवानी घाट के पुल पर चले जाइए। अगुवानी घाट का पुल हवा के झोंके से गिर रहा है। कोई दूसरा मॉडल अभी नहीं चल रहा है। बिहार में सिर्फ नीतीश कुमार के मॉडल को आप पहचानिए। बिहार को पूरी तरह बर्बाद करने का काम एक ही नेता ने किया है, वे हैं नीतीश कुमार।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *