BMW ने की ऐसी तैयारी, जो बढ़ा देगी Audi और Mercedes की टेंशन

[ad_1]

BMW To Roll Out 19 Cars This Year: लग्जरी वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) इस साल भारत में 19 कार मॉडल उतारने की तैयारी कर रही है. इनमें इलेक्ट्रिक कारें (Electric Cars) भी शामिल होंगी. 19 मॉडल एक साल में लॉन्च करना किसी भी कार कंपनी के लिए बड़ी बात है, चाहे वह बीएमडब्ल्यू हो या मारुति सुजुकी या ऑडी, मर्सिडीज.

जर्मन लग्जरी वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू इस साल भारत में 19 कार मॉडल उतारने की योजना बना रही है. इनमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल होंगे. कंपनी भारतीय बाजार में अपनी दो अंकीय वृद्धि को कायम रखना चाहती है.

बीएमडब्ल्यू को 2023 में देश में अपनी बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है. कंपनी को उम्मीद है कि उसकी कुल बिक्री में 15 प्रतिशत हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहनों का रहेगा. समूह की योजना इस साल भारत में बीएमडब्ल्यू मोटोराड व्यवसाय के तहत तीन बाइक मॉडल पेश करने की भी है.

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, हम इस साल 22 उत्पादों की पेशकश करने जा रहे हैं, जिसमें 19 कारें और तीन बाइक शामिल हैं. (भाषा इनपुट से साथ)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *