Budaun News: महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के मामले में आरोपी डॉ. हाकिम सिंह निलंबित, डिप्टी सीएम ने की कार्रवाई

[ad_1]

Budaun Dr Hakim Singh suspended who accused in sexual assault case

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बदायूं के महिला अस्पताल में तैनात रहे डॉ. हाकिम सिंह को निलंबित कर दिया है। डॉक्टर के खिलाफ एक महिला डॉक्टर ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

महिला अस्पताल में तैनात रहे डॉ. हाकिम सिंह के खिलाफ एक महिला डॉक्टर ने ही दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इससे पहले एक स्टाफ नर्स ने भी हाकिम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने करीब डेढ़ साल पहले उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 

इस समय हाकिम सिंह जमानत पर हैं, लेकिन जेल जाने के बाद से वह कभी महिला अस्पताल लौटकर नहीं आए और न ही उन पर विभागीय कार्रवाई हुई थी। उन्हें अस्पताल से हटाया भी नहीं गया था। इस संबंध में महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंदुकांत ने प्रशासन को पत्र लिखा था। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *