देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर-घर में तिरंगा अभियान शुरू किया गया है. इसको लेकर जगह-जगह पर रैलियां निकाली जा रही है. इसी बीच देश में कोरोना के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. हर दिन औसतन 15,000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. जिसके बाद केंद्र ने इसको लेकर नयी एडवाइजरी जारी की है. केंद्र ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि स्वतंत्रता दिवस 2022 समारोह के लिए कोई बड़ी सभा न हो और हर कोई कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे.दिल्ली सरकार ने इस सप्ताह, मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. वहीं अगर कोई इसका उल्लघंन करता पाया जाता है तो उसे 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
इन कोरोना नियमों की पालना करना अनिवार्य
* किसी कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को ठीक से मास्क पहनना चाहिए. दिल्ली और केरल जैसे राज्यों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है.
* भीड़-भाड़ वाली जगहों और खराब हवादार जगहों पर बड़ी सभाओं से बचें.
* अपने हाथों को बार-बार और अच्छी तरह से सैनिटाइजर या फिर साबुन और पानी से साफ करें
* यदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई या COVID-19 का कोई अन्य लक्षण है, तो किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने से बचें.
* बाहरी सभाओं में सोशल डिस्टेंसिंग की पालन करना अनिवार्य.
* खांसने या छींकने से पहले अपने मुंह और नाक को ढंकना सुनिश्चित करें.