कांग्रेस के 73 वर्षीय वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद को पार्टी ने जम्मू कश्मीर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। आजाद की जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने इस्तीफा दिया। इसके साथ ही उन्होंने ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया।जम्मू कश्मीर अभियान को लेकर कांग्रेस की नई नियुक्तियों के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हलचल मची है। कांग्रेस अनंतनाग जिला अध्यक्ष गुलजार अहमद वानी ने कहा है कि उन्होंने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश में पीसीसी प्रमुख की नियुक्ति के विरोध में जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस अभियान समिति से इस्तीफा दे दिया। फैसला पार्टी के पक्ष में नहीं है। गुलजार अहमद वानी का कहना है कि गुलाम नबी आजाद ने कुछ अन्य लोगों के साथ भी समिति से इस्तीफा दे दिया है। हलाकि अभी तक गुलाम नबी आजाद ने सिर्फ जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष और पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही है।