[ad_1]

गोपाल जी ठाकुर
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से गोपाल जी ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। गोपाल जी ठाकुर का राजनीतिक सफर भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में शुरू हुआ था। बाद में उन्हें पार्टी ने उनके कार्यो को देखते हुए भाजपा का जिलाध्यक्ष बना दिया। फिर गोपाल जी ठाकुर पहली बार भाजपा के टिकट पर 2010 में बेनीपुर विधानसभा का चुनाव जीते थे। लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन गोपाल जी ठाकुर भाजपा के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहे जिसका इनाम उन्हें भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद कीर्ति आजाद का टिकट काटते हुए गोपाल जी ठाकुर को लोकसभा का टिकट देकर उन्हें चुनाव लड़वाया। उन्होंने उस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अब्दुलबारी सिद्दीकी को हराकर लोकसभा पहुँचे थे।
भाजपा ने गोपाल जी ठाकुर पर फिर किया है भरोसा
भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नामो की घोषणा करते हुए दरभंगा लोकसभा से दूसरी बार गोपाल जी ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। विदित हो कि आज ही राष्ट्रीय जनता दल ने भी दरभंगा लोकसभा अपना उम्मीदवार की घोषणा करते हुए पूर्व मंत्री ललित कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था। जानकार बताते हैं कि इस बार का लोकसभा चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होने की संभावना है।
जानिए गोपाल जी ठाकुर पर भाजपा ने क्यों किया है भरोसा
गोपाल जी ठाकुर दरभंगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें रेलवे के स्थायी समिति का सदस्य बनाया और परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए। रेल मंत्रालय और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। गोपाल जी ठाकुर 2019 के लोकसभा चुनाव में दरभंगा लोकसभा सीट से 2,67,979 वोटों के अंतर से 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया था।
[ad_2]
Source link