Delhi: केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश रच रही भाजपा, आप सांसद राघव चड्ढा ने सुरक्षा एजेंसियों पर उठाए सवाल

[ad_1]

AAP MP Raghav Chadha

AAP MP Raghav Chadha
– फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से आप आदमी पार्टी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। शनिवार को आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर भाजपा दिग्गज नेताओं और पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया।

आप सांसद ने भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया पर एक और झूठा मुकदमा, फीडबैक यूनिट की आड़ में किया गया है। भाजपा आरोप लगा रही है कि सिसोदिया ने पीएम और भाजपा के अन्य नेताओं की जासूसी कराई है। ‘मैं पूछना चाहता हूं कि आधे राज्य का आधा उपमुख्यमंत्री देश के सबसे ताकतवर पीएम और सबसे प्रभावशाली पार्टी के नेताओं की पिछले आठ सालों से जासूसी करा रहा था, लेकिन भारत सरकार की किसी भी एजेंसी के पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और अगर ऐसा हो रहा था तो सबसे पहला सवाल भारत की जांच एजेंसियों पर खड़ा होता है। मैं भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूं कि अगर किसी ने आपकी जासूसी की है, तो सबसे पहले एनआईए, आईबी और रॉ के बड़े-बड़े अधिकारियों को हटाइए, क्योंकि आठ साल से कोई व्यक्ति आपकी जासूसी कर रहा है और वह पता ही नहीं लगा पा रही हैं। यह भाजपा नेताओं की बौखलाहट है जो मनीष सिसोदिया को झूठे मुकदमों में इसलिए फंसा रही है कि वह जेल से बाहर न आएं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *