Delhi Liquor Scam: पंजाब में CBI की रडार पर AAP के कुछ बड़े नेता! शराब नीति के मामले में हाथ लगे बड़े सुराग

[ad_1]

Delhi Liquor Scam- Manish Sisodia

Delhi Liquor Scam- Manish Sisodia
– फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

दिल्ली की शराब आबकारी नीति के मामले में सीबीआई और ईडी को कई बड़े सुराग हाथ लगे हैं। इस मामले में चल रही जांच की आंच अब पंजाब के नेताओं तक पहुंचने लगी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों बड़ी जांच एजेंसियों के रडार पर पंजाब आम आदमी पार्टी से जुड़े कई बड़े नेता आ चुके हैं। पुख्ता सबूत मिलते ही कुछ और गिरफ्तारियां भी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इससे पहले पिछले साल ईडी की पंजाब के कुछ बड़े अधिकारियों पर छापेमारी हो चुकी है। पंजाब के नेताओं ने सीबीआई से मांग की है कि वह दिल्ली एक्साइज पॉलिसी की जांच को पंजाब तक बढ़ाए।

पंजाब की एक्साइज पॉलिसी में कई बड़े लोग निशाने पर

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी के बाद से सियासत गरम है। खासतौर से दिल्ली और पंजाब की सियासत में पहले ही आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के कयास लगाए जाते रहे थे। जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों की मानें तो दिल्ली एक्साइज पॉलिसी और पंजाब की एक्साइज पॉलिसी में कई बड़े लोग निशाने पर हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी के बड़े सूत्रधारों में शामिल कुछ नेताओं समेत अन्य राज्यों के बड़े नेताओं की कॉल डिटेल समेत गिरफ्तार किए गए लोगों के बयानों को जब खंगाला गया तो बड़े खुलासे होते चले गए। एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिस तरीके से लगातार दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में गिरफ्तार हुए लोगों से पूछताछ की जा रही है, उससे कई कड़ियां आपस में जुड़ती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि जुड़ती हुई कड़ियों में शामिल लोगों की गिरफ्तारी होगी या उनको पूछताछ के लिए समन देकर बुलाया जाएगा इस बारे में जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने फिलहाल कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पहले से हिरासत में लिए गए लोगों ने मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दिया है। उन बयानों के मुताबिक दिल्ली और पंजाब के बड़े नेता दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के चपेट में आ रहे हैं। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि इस मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी फिलहाल अभी पहली बड़ी गिरफ्तारी ही मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जिस तरीके से ईडी लगातार मनीष सिसोदिया से जेल में जाकर पूछताछ कर रही है, उससे जांच एजेंसियों को कुछ बड़ा मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इस मामले में अगली कार्रवाई क्या होगी इसके बारे में कुछ कहने से बड़े अधिकारी अभी बच रहे हैं। लेकिन इस मामले में जांच कर रही एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द ही इस मामले में और बड़ी गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। इसमें पंजाब से जुड़े कुछ नेता भी हो सकते हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *