[ad_1]

मुकेश सहनी
– फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और इनके प्रमुख मुकेश सहनी एक बार फिर से चर्चा में हैं। सूत्रों का कहना है कि वह जल्दी ही एनडीए में शामिल हो सकते हैं। इसलिए दिल्ली जा रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने पहले ही बता दिया था कि वीआईपी की एनडीए में एंट्री की तैयारी है और इसका प्लान कैसा होगा, यह भी बता दिया था- देखें यह लिंक। इधर, पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि दिल्ली से ही सबकुछ होना है, इसलिए अब वहीं जा रहे हैं। कुछ निजी कार्य भी हैं।
हमारी मांग को जो मानेगा, सहमति देगा, उसके साथ जाएंगे
वीआईपी प्रमुख ने कहा कि बिहार की राजनीति में वीआईपी और निषाद समाज विशेष, अलग भूमिका में है। हमारे पास अपना जनाधार है। बोचहा, कुढ़नी, सिमरी बख्तियारपुर में हुए उप चुनाव का परिणाम इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जहां हम लड़ते है और जहां हम जिसे दुश्मन टारगेट कर लेते हैं, उसे हारना पड़ता है, यह हमारी पहचान है। जिनको अधिक से अधिक सीटें जीतना है उन्हें वीआईपी पार्टी जरूरत है और हमारी भी अपनी मांग है। हमारी मांग को जो मानेगा, सहमति देगा, उसके साथ जाएंगे। बता दें कि
भाजपा मुकेश सहनी को मुजफ्फरपुर सीट दे सकती है
हमारी भी इच्छा है कि देश में सरकार के साथ रहकर काम करे। हमारी मांग दिल्ली, पश्चिम बंगाल की तरह बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में निषादों को आरक्षण देने की मांग है, अभी तो कोई भी पूरा नहीं कर सकता है, लेकिन सहमति दे सकता है। सहनी ने दावा किया कि आने वाले समय में आपको वीआईपी की ताकत दिखाई देगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सियासी गलियारे में यह चर्चा थी कि मुकेश सहनी जल्दी ही महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, उनकी दिल्ली यात्रा के एनडीए में जाने की अटकलों को तेज कर दी। सूत्रों की मानें तो भाजपा मुकेश सहनी को मुजफ्फरपुर सीट दे सकती है। 2019 में लोकसभा चुनाव में वीआईपी महागठबंधन के साथ मिलकर मुजफ्फपुर समेत तीन सीट पर चुनाव लड़ी थी।
[ad_2]
Source link