Election 2024: हरीश रावत सहित वरिष्ठ नेताओं संग प्रदेश प्रभारी की बैठक, दो सीटों पर होने हैं प्रत्याशी घोषित

[ad_1]

Lok sabha election 2024 congress candidates list in uttarakhand Lok Sabha Five seats

प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करतीं प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने बैठक की। हरीश रावत, करन माहरा, यशपाल आर्य व प्रीतम सिंह इस दौरान बैठक में मौजूद रहे। पार्टी को उत्तराखंड की दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करने की है।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जबकि हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों को लेकर पेच फंसा है। गढ़वाल सीट से गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें गोदियाल और गुनसोला पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, टम्टा तीसरी बार चुनाव मैदान में होंगे।

गढ़वाल सीट पर गणेश गोदियाल ने दांव लगाया

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गहन मंत्रणा के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। दो बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल पर कांग्रेस ने गढ़वाल सीट पर दांव लगाया है। 

जबकि मसूरी विधानसभा सीट से 2002 व 2007 में विधायक चुने गए जोत सिंह गुनसोला को पार्टी ने टिकट दिया। उनके सामने इस सीट पर राजशाही का तिलिस्म तोड़ने की चुनौती है। आरक्षित अल्मोड़ा सीट पर इस बार भी प्रदीप टम्टा पर दांव लगाया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर टम्टा सांसद चुने गए थे। जबकि 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें हार मिली।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *