महापंचायत से बीजेपी सांसद को सताने लगा डर, कमिश्नर को लिखी चिट्टी

नोएडा की ग्रैड ओमेक्स सोसायटी  में महिला से अभद्रता  करने वाली श्रीकांत त्यागी को लेकर एक तरफ़ त्यागी  समाज रविवार को नोएडा में महापंचायत कर रहा  है।वहीं दूसरी तरफ़ बीजेपी सांसद  महेश शर्मा  ने एक चिट्टी पुलिस को लिखकर हिंसात्मक गतिविधियों पर आशंका जताई गई है।गौतमबुद्द नगर से बीजेपी सांसद महेश शर्मा ने कमिश्नर आलोक सिंह को एक चिट्टी लिखी है।चिट्टी में एक समाज का ज़िक्र करते हुए हिंसात्मक गतिविधि होने की आशंका जताई गई है। सांसद ने इस आशंका के बीच कैलाश अस्पताल और अपने घर पर पुलिस से चिट्टी में सुरक्षा माँगी है।सांसद ने कहा है कि उनके प्रति दुष्प्रचार किया जा रहा  है।

सांसद ने इससे  पहले कहा था कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का पद ख़ाली हुआ, जिसमें उनके नाम पर विचार चल रहा  था।राजनीतिक षड्यंत्र के तहत कुछ लोगों ने उन्हें बेवजह विवादों में ला दिया, जिससे उन्हें कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मुझे नहीं मिल पाए।हालाँकि  पीछे  कौन से लोग है, इसका  उन्होंने खुलासा नहीं किया  है।

ओमेक्स सोसायटी में हंगामा के छह आरोपी भी वहाँ मौजूद है।इनमे से तीन को मंच पर सम्मान दिया जा रहा  है।त्यागी समुदाय के महापंचायत के लिए नोएडा में भारी पुलिस बल तैनात की गए है। महिला अभद्रता के बाद श्रीकांत त्यागी पर पुलिस का शिकंजा कस गया  था।उसके बाद से वो फ़रार था।पुलिस से उनकी पत्नी मनु त्यागी को पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया था।मामले ने जब तूल पकड़ा तो त्यागी सरकार के साथ पुलिस की भी साख पर बट्टा लगने लगा था।उसके बाद श्रीकांत को मेरठ से अरेस्ट किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *