[ad_1]

पीड़िता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के भुवला गांव के जुनैद खान की 35 वर्षीय पत्नी शहनाज खातून गुरुवार की सुबह अपने खेत में सरसों काटने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान उनके कुछ पट्टीदार एक राय होकर खेत में जाकर महिला के गर्दन पर अचानक चाकू से हमला कर बुरी तरीके से जख्मी कर दिया। इस दौरान पट्टीदारों ने महिला के बालों को पकड़ कर जमीन पर पटकने के बाद उसकी जमकर पिटाई भी की गई।
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची उसकी ननद और ग्रामीण के डर से सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। अपने बयान में घायल महिला ने आरोप लगाया है कि पट्टीदारों के साथ उसका पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर पट्टीदार उसे बराबर प्रताड़ित करते रहते हैं। पुराने विवाद को लेकर ही पट्टीदारों ने मंगलवार के दिन उसके घर में आग लगा दी थी।
इनके खिलाफ मामला हुआ दर्ज
इसके बाद मामले में पीड़ित महिला ने आरोपितों के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन दिया था, जिससे रंज होकर गुरुवार की सुबह पट्टीदारों ने खेत में सरसों काट रही महिला के गर्दन पर अचानक चाकू से हमला कर महिला को जान से मारने का प्रयास किया गया है। मामले में घायल महिला शहनाज खातून के आवेदन पर अपने पट्टीदार मोहम्मद हसरत, मोहम्मद रेयाज, मोहम्मद मन्नान और मोहम्मद एजाज के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link