Grah Gochar in April 2024: अप्रैल में सूर्य-बुध समेत 4 बड़े ग्रह करेंगे गोचर, मेष-मिथुन समेत इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

[ad_1]

Grah Gochar in April 2024: अप्रैल का महीना सात राशि वाले जातक के लिए शुभ रहेगा. क्योंकि अप्रैल में सूर्य समेत कई ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. जिससे अप्रैल के महीने में लक्ष्मी नारायण योग रहेगा. इसके साथ ही बुधादित्य राजयोग रहने वाला है. ग्रह गोचर के कारण मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. अप्रैल महीने में इन 4 बड़े ग्रहों के गोचर से मेष वृषभ मिथुन वृश्चिक, धनु, मकर मीन राशियों को जबरदस्त लाभ होगा.

ग्रह गोचर से बनेगी सूर्य और गुरु की युति

अप्रैल में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 13 अप्रैल 2024 को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में सूर्य और गुरु की युति बनेगी. वहीं 2 अप्रैल को बुध ग्रह मेष राशि में वक्री होंगे. इसके बाद 9 अप्रैल को बुध ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे. 19 अप्रैल को बुध मीन राशि में उदय होंगे. फिर 23 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद 25 अप्रैल को धन-वैभव के दाता शुक्र मेष राशि में विराजेंगे.

सूर्य का गोचर 2024: Sun Transit 2024
अप्रैल के महीने में सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य मीन राशि में 13 अप्रैल दिन शनिवार को रात 9 बजकर 15 मिनट पर प्रवेश करेंगे.

मंगल गोचर 2024: Mars Transit 2024
ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर अप्रैल के महीने में होगा. मंगल कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल ग्रह का यह गोचर 23 अप्रैल दिन मंगलवार को होगा.

Somvati Amavasya 2024: कब है चैत्र मास की अमावस्या? नोट कर लें सही डेट, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

बुध का मीन राशि में गोचर : Mercury Transit 2024
ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 9 अप्रैल को मीन राशि में उलटी चाल चलेंगे. 9 अप्रैल मंगलवार को रात 9 बजकर 22 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इससे पहले बुध ग्रह 2 अप्रैल को मेष राशि में वक्री होंगे. फिर 19 अप्रैल को बुध मीन राशि में उदय होंगे.

शुक्र गोचर 2024: Venus Transit 2024
शुक्र का गोचर 25 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को होगा. इससे पहले मीन राशि में 31 मार्च को शुक्र गोचर करेंगे. शुक्र ग्रह को धन-वैभव, भोग विलास, ऐश्वर्यदाता माना गया है. शुक्र के गोचर से मेष, वृषभ, सिंह राशि वालों को फायदा होगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *