Hathras: मां के पैर दबाने पर भाई-बहन में ऐसी हुई मारपीट, पहुंच गए थाने, हुआ चिकित्सकीय परीक्षण

[ad_1]

two brothers and sisters clash with each other

भाई बहन के बीच मारपीट
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार


जहां भाई-बहन के रिश्ते को अटूट प्यार के लिए और कभी-कभी तकरार के लिए जाना जाता है। हाथरस में भाई और बहन में तकरार इस हद तक पहुंच गई कि आपस में मारपीट तक हो गई। मामला थाने तक पहुंच गया।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी में 11 अप्रैल को मां के पैर दबाने पर दो भाई-बहन में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हुई। विवाद कोतवाली पुलिस तक पहुंच गया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *