Jan Vishwas Rally Live: महागठबंधन की महारैली में 10 लाख की भीड़ का तेजस्वी ने किया दावा, नौकरी पर कही यह बातें

[ad_1]

02:04 PM, 03-Mar-2024

तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात

पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि गांधी मैदान में करीब 10 लाख लोगों की भीड़ दिख रही है। इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए आप सबका धन्यवाद। प्रशासन ने इतना परेशान किया इसके बावजूद आप सब यहां आए, इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। यह वही गांधी मैदान है, जहां हमलोगों ने दो लाख नौकरियां बांटी थी। आपको तो पता ही है चाचा जी फिर पलट गए। आशा है कि जहां रहे फिर से न पलटें। मैं 17 महीने में पांच लाख नौकरी दी। जब मैंने विपक्ष में रहकर 10 लाख रोजगार का वादा किया था। तब चाचा जी और उनकी साथ कहते थे कहां से नौकरी के लिए पैसा लाएगा। बाप के घर से लाएगा। इसके बाद जब हम सरकार में आए तो केवल 17 महीने में पांच लाख नौकरियां बांटी। 

01:05 PM, 03-Mar-2024

रथ पर सवार होकर पहुंचे परिवार के साथ पहुंचे लालू प्रसाद

जन विश्वास रैली के मंच पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के पहुंचते ही समर्थक नारेबाजी कर लगे। लालू प्रसाद, पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, रोहिणी आचार्य, दोनों बेटे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव के साथ रथ पर सवार होकर पहुंचे। वहीं, वाम दल के दीपांकर भट्टाचार्या, सीताराम येचुरी और डी राजा भी मंच पर पहुंच चुके हैं। राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि यह भीड़ बता रही है कि जनता एनडीए सरकार से तंग आ चुकी है।

12:44 PM, 03-Mar-2024

आगामी चुनाव में महागठबंधन को वोट करें

पूर्व विधाससभा अध्यक्ष और राजद नेता महेश्वर हजारी ने जमकर एनडीए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग आगामी चुनाव में महागठबंधन को वोट करें और नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। तेजस्वी यादव पिछले 17 महीने में कर दिया है वह एनडीए सरकार 17 साल में नहीं कर पाई थी। बिहार के पांच लाख युवाओं को महागठबंधन सरकार ने नौकरी दी। 

12:25 PM, 03-Mar-2024

Jan Vishwas Rally Live: महागठबंधन की महारैली में 10 लाख की भीड़ का तेजस्वी ने किया दावा, नौकरी पर कही यह बातें

पीएम नरेंद्र मोदी के दो जनसभा के बाद आज विपक्ष की जन विश्वास रैली हो रही है। इसमें महागठबंधन के सभी दल राजद, कांग्रेस और वाम दल के सभी वरीय नेता शामिल हो रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद गांधी मैदान जाने के लिए अपने आवास से निकल चुके हैं। वहीं गांधी मैदान में मंच पर महागठबंधन के कई वरीय नेता पहुंच चुके हैं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव,  माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, सीपीआई नेता डी. राजा सहित कई बड़े नेता कुछ ही देर में इस महारैली में शामिल होने वाले हैं। गांधी मैदान में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई है। इधर, पटना पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं लोगों की भीड़ को देखते हुए यातायात रूट को डायवर्ट किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *