[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लंदन वासी बनकर कानपुर के चकेरी की महिला को इंस्टाग्राम से फंसाकर गिफ्ट भेजने के नाम पर 75 हजार की ठगी में पकड़े गए दोनों शातिर देशभर में 40 से अधिक महिलाओं को अपना शिकार बना चुके हैं। शनिवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। महिला ने पुलिस को बताया था कि साइबर ठग ने खुद को लंदन में रहने वाला नौरिस रॉबिन बताया था।
उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। खुद का विदुर बताते हुए महिला को शादी का झांसा दिया। महंगे उपहार भेजने का प्रलोभन देकर कई बार में 75 हजार रुपये हड़प लिए थे। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी। शनिवार को क्राइम ब्रांच ने सर्विलांस टीम की मदद से ठग तुआन किम को नई दिल्ली के विकासपुरी से और जोनाथन को दिल्ली के उत्तमनगर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तुआन मूलरूप से मणिपुर के सिनाक का रहने वाला है।
[ad_2]
Source link