Lok Sabha Election 2024 : ओवैसी ने निर्णय बदले, एआईएमआईएम ने लोकसभा चुनाव में सीमांचल पर क्यों लिया ऐसा फैसला

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 : AIMIM Owaisi  took  decision, contest on only one seat in Seemanchal, kishanganj

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


बिहार में चुनावी बिगुल बज चूका है। सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंकने की कवायद शुरू कर दी है। ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के खेमा से एक ऐसी खबर निकल कर आ रही है जो लोगों को आश्चर्यचकित कर रही है। जी हां। खबर यह है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने पहले घोषणा किया था कि वह 11 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी लेकिन फिर कहा कि पार्टी ग्यारह (11) नहीं बल्कि पंद्रह (15) सीट पर उम्मीदवार खड़ा करेगी और चुनाव लड़ेगी। अभी एक खबर हवा में तैर रही है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम सीमांचल में अब मात्र एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। हालाँकि इस बात की पुष्टि के लिए ‘अमर उजाला’ ने एआईएमआईएम के एकलौते विधायक अख्तरुल इमाम से बात करने की काफी कोशिश की लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

एआईएमआईएम पार्टी ने किया था किशनगंज समेत पंद्रह सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा 

असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने लोकसभा चुनाव 2024 में किशनगंज समेत पंद्रह सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन 15 सीटों में जिसपर पार्टी ने चुनाव लड़ने का एलान किया था, उनमें सीमांचल क्षेत्र अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा और किशनगंज सहित मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, काराकट और उजियारपुर शामिल हैं। सीवान में एआईएमआईएम पार्टी हेना शहाब को सपोर्ट करेगी। उम्मीदवारी गया से भी करनी थी लेकिन वहां उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण गया सीट को स्थगित कर दिया गया।

एआईएमआईएम पार्टी करेगी पंद्रह सीटों पर उम्मीदवारी 

खबर यह है कि एआईएमआईएम पार्टी अब सिर्फ किशनगंज की सीट पर ही अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। लेकिन इस संबंध में एआईएमआईएम पार्टी के संयुक्त सचिव मोहम्मद कलाम से ‘अमर उजाला’ से बात हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं हैं। एआईएमआईएम पार्टी कुल पन्द्रह सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी और चुनाव लड़ेगी।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *