Lok Sabha Election 2024 पीएम मोदी नेे कांग्रेस पर हमला किया

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने देश को डराने की कोशिश की है, वे यह कहते थे कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बनेगा, तो देश में आग लग जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ क्या? आप लोग बताएं यह हुआ क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बीजेपी का घोषणापत्र जारी करने के बाद मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही.

कांग्रेस खुद को मजबूत नहीं कर पा रही, देश को क्या करेगी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को जमकर लताड़ा. पीएम मोदी ने चुटीले अंदाज में कहा कि जो पार्टी खुद को मजबूत नहीं बना सकी, वह देश को कैसे मजबूत बनाएगी. पीएम मोदी ने कहा देश को मजबूत बनाने के लिए आम जनता का वोट सबसे जरूरी है. देश की जनता ही एक शक्तिशाली सरकार को चुनती और उसे विकास के पथ पर आगे बढ़ाती है. पीएम मोदी ने रैली में कहा कि हमने आज बीजेपी का संकल्प पत्र जनता के चरणों में अर्पित किया है. उन्होंने कहा कि गरीबों का चूल्हा ना बुझे इसके लिए उन्हें मुफ्त अनाज मिलता रहे. हमने उन लोगों को अपना लक्ष्य बनाया है, जिसे हमेशा दरकिनार किया गया.

कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाया

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक ही परिवार ने वर्षों तक देश में सरकार चलाई. इन्होंने देश में इमरजेंसी लगाकर नागरिकों के अधिकारों का हनन किया. उनके शासनकाल में लोकतांत्रिक सरकारों को मनमुताबिक गिराया गया. लेकिन इन्होंने खुद का महिमामंडन किया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *