[ad_1]

चुनावी कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिहार के नवादा में के अकबरपुर के डीही आहर मैदान में भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सीता माता की धरती को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि देश के सुप्रसिद्ध चिकित्सक देश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जिन्होंने कालाजार नामक बीमारी की दवा बनाई, उनके सुयोग्य सुसंस्कारी पुत्र विवेक ठाकुर को नवादा से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। योगी ने कहा कि ये बहुत ही नेक जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, ये नवादा के लिए काम करेंगे। इन्होंने यूपी में लगभग एक साल रहकर चुनावी कार्य को देखा है।
‘हम माफियाओं को राम नाम सत्य की यात्रा कराते हैं’
भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ। कोई कर्फ्यू नहीं लगा। वहां तिनका भी नहीं हिलता। वहां माफिया और अपराधियों को राम नाम सत्य की यात्रा कराते हैं। कुछ जेल गए तो कुछ जहन्नुम चले गए। ये काम केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमने एक तरफ भगवान राम के लिए भव्य मंदिर बनवाया। दूसरी तरफ अपराधियों और माफिया को राम नाम सत्य की यात्रा पर भेजने का काम किया।
‘मोदी जी ने कश्मीर से 370 धारा हटाई’
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद पर लगाम लगी है। 370 धारा हटने से कश्मीर के बाहर के लोग कश्मीर में जमीन खरीद सकते हैं। जम्मू कश्मीर अब पूर्ण रूप से भारत का हिस्सा है, लेकिन उस कश्मीर को हमारे पीएम ने आजाद किया है। वहां से 370 को हटाया है। कश्मीर के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान हो गए।
‘बचे-कुचे नक्सली इन पांच सालों में मिट जाएंगे’
चुनावी जनसभा में योगी ने कहा कि यह चुनाव नेशन फर्स्ट और फैमली फर्स्ट के बीच का है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा देश की बात करती है तो दूसरी तरफ एक पार्टी फैमली फर्स्ट की बात करती है। वहीं, उन्होंने कहा कि देश में नक्सलवाद की समस्या काफी कम हुई है। कुछ बचे-कुचे होंगे तो इस पांच साल में समाप्त हो जाएंगे। 80 करोड़ लोगों को पांच किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है। 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना चल रही है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार द्वारा स्टैंडअप योजना, मुद्रा योजना, नौजवानों को बिना ब्याज वाले ऋण को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया, जिसका संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी किया गया है। योगी ने कहा कि गर्मी बहुत है। इस गर्मी को बरकरार रखिएगा और 19 तारीख को अपने वोट से राजनीति का अपराधीकरण करने वालों की गर्मी उतार दीजिएगा।
[ad_2]
Source link