[ad_1]

मुजफ्फरपुर से भाजपा प्रत्याशी राजभूषण चौधरी निषाद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार की मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजभूषण चौधरी निषाद ने अजय निषाद द्वारा पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर जुबानी हमला किया है। चौधरी ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि वाला हाल है। इस कहावत को अजय निषाद ने चरितार्थ कर दिया। बता दें कि पार्टी छोड़ने के बाद से भाजपा लगातार अजय पर हमलावर बनी हुई है।
‘पीएम मोदी धर्म की लड़ाई करते हैं’
मुजफ्फरपुर से भाजपा उम्मीदवार राजभूषण चौधरी ने अजय निषाद के कदम को विनाश काले विपरीत बुद्धि बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की यह लड़ाई कोई सामान्य लड़ाई नहीं, बल्कि धर्मयुद्ध है। पीएम मोदी धर्म की लड़ाई लड़ते हैं और धर्म हमेशा से जीता है। चौधरी ने कहा कि महाभारत की लड़ाई में क्या हुआ था। कृपाचार्य से लेकर द्रोणाचार्य तक आए थे, जीत सत्य की हुई और पांडवों ने इस लड़ाई को जीता। यह लोकसभा का चुनाव कोई चुनाव नहीं धर्मयुद्ध है। अगर कोई भी इस धर्मयुद्ध में आ जाए, पीएम मोदी के जीत रथ को रोक नहीं सकता है।
‘उनके पिता की आत्मा विलाप कर रही होगी’
राजभूषण निषाद ने सांसद अजय निषाद पर तंज कसा कि जिस भारतीय जनता पार्टी ने उनको इतना सम्मान, पद और प्रतिष्ठा दी। उन्होंने उसको ही तार-तार कर दिया है। बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में जाना विनाश काले विपरीत बुद्धि वाला हाल है। कांग्रेस पार्टी का दामन थामने से अजय निषाद के पिता की आत्मा को ठेस पहुंची होगी। जिस विरासत को उनके पिता कैप्टन जय नारायण निषाद ने सींचा था, उसको एक पल में तार-तार कर दिया। राजभूषण ने कहा कि यही नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उनके पिता ने यज्ञ किया था, आज उनकी आत्मा भी विलाप कर रही होगी। हम सब ने जो प्रण लिया था, उस प्राण और प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम अजय निषाद ने कर दिया।
[ad_2]
Source link