चीन के एक हिस्से में लू और दूसरे हिस्सा में बाढ़ में डूबा हुआ है

ज़ीरो कोविड पॉलिसी की वजह से पहले ही आर्थिक सुस्ती में फंस चुका चीन पहले से ही कई आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन अब चीन बहुत बड़े बिजली संकट में फंस गया है, जिसकी वजह से सैकड़ों कंपनियों को तत्काल अपना प्रोडक्शन बंद करने के लिए कहा गया है। चीन में ये बिजली संकट भीषण गर्मी की वजह से शुरू हुआ है और देश के दक्षिणपश्चिम क्षेत्र में प्रचंड गर्मी पड़ रही है, जिसके चलते सैकड़ों कंपनियों को पहले ही अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया था, ताकि आवासीय क्षेत्रों में बिजली सप्लाई की जा सके, लेकिन अब बड़ी कंपनियों को भी अपना प्रोडक्शन बंद करने के लिए कहा गया है, ताकि बिजली बचाया जा सके।

इस साल के अंत तक चीन में राष्ट्रपति का चुनाव होना है, लेकिन उससे पहले शी जिनपिंग कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। पहले तो वो कोविड को कंट्रोल करने में नाकाम रहे, फिर देश के आर्थिक हालात को संभालने में वो बुरी तरह से नाकामयाब रहे हैं और रही सही कसर ताइवान में अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की यात्रा ने पूरी कर दी है और अब प्रचंड गर्मीऐसा लगता है, कि 69 साल के शी जिनपिंग के ऊपर ये साल काफी भारी पड़ने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *