[ad_1]

कोर्ट ने सुनाया फैसला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप को बड़ी राहत मिली है। मनीष कश्यप पर लगे NSA का आरोप हटा दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ लगे आरोपों पर महुरै कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद मदुरई कोर्ट ने उनपर लगे NSA के आरोपों को हटा दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बहस के बाद कोर्ट ने NSA हटाने का निर्देश दिया है। हालांकि इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। मनीष कश्यप के वकील का कहना है कि शाम 5 बजे कोर्ट का आदेश आने के बाद ही विशेष कुछ कह सकेगें। उनके वकिल भी अभी विशेष कुछ कहने से परहेज कर रहे है।
मनीष पर बिहारी मजदूरों का फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप
तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का फर्जी वीडियो शेयर करने को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ी थी। इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मनीष कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जब इस केस में छापेमारी शुरू हुई तो कई दिनों तक गिरफ्तारी के डर से मनीष कश्यप बिहार छोड़कर फरार हो गया था। उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी हुई थी।
[ad_2]
Source link