Meerut News: बसपा पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटा, पांच की मौत, 50 से अधिक घायल

[ad_1]

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट गया, जिसके चलते गैस रिसाव हो गई है और पूरी छत ही उड़ गई। सूत्रों के मुताबिक, पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50-60 मजदूर घायल हुए हैं। हालांकि अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं मरने वालों की उम्र 25 से 35 साल बताई जा रही है।

बताया गया कि कुछ मजदूर मलबे में दबे तो कुछ रिसाव से बेहोश हुए हैं, जिनको मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 

बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में शिव शक्ति के नाम से कोल्ड स्टोरेज है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे अमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव होने से कुछ मजदूर घायल हो गए। इसी बीच कोल्ड स्टोरेज की छत भी उड़ गई, जिसमें दर्जनों मजदूर मलबे में दब गए। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *