[ad_1]
04:25 PM, 01-Mar-2023
मुजफ्फरनगर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
02:17 PM, 01-Mar-2023
दुष्कर्म के दोषी भाइयों को 20-20 साल की सजा
मेरठ में न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम रामकिशोर पांडे ने दुष्कर्म के आरोप में दो भाइयों निखिल उर्फ गुड्डू व परविंदर को दोषी पाते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई और 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। पीड़िता के अधिवक्ता पुष्पेन्द्र त्यागी, सरकारी वकील नरेंद्र चौहान व कुलदीप मोहन ने बताया कि वादी मुकदमा ने थाना सरूरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोनों आरोपी भाई उसकी नाबालिग पुत्री को अकेला पाकर कहीं एकांत में ले गए थे और दोनों ने बारी-बारी से उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था।
01:19 PM, 01-Mar-2023
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में फायरिंग
एक मार्च से गैस उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार
सरकार ने एक मार्च से घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलिंडर पर मूल्य बढ़ा दिए हैं। घरेलू गैस सिलिंडर 50 रुपए बढ़ाए और व्यवसायिक सिलिंडर पर 351 रुपए बढ़ाए हैं। 14.2 किग्रा. का घरेलू गैस सिलिंडर 1050.50 रुपए से बढ़कर 1150.50 रुपए हुआ, जबकि 19 किग्रा. का व्यावसायिक सिलिंडर 1760 रुपए से बढ़कर 2111 का हुआ। मलियाना स्थित मुस्कान इंडेन सेवा संचालक उमर इमरान सिद्दीकी ने बताया नई रेट लिस्ट रात में जारी हो गई, 1 मार्च से नए रेट लागू कर दिए गए हैं।
11:14 AM, 01-Mar-2023
सीजन में सबसे गर्म रहा फरवरी का आखिरी दिन
यह भी पढ़ें: Meerut: सीजन में सबसे गर्म रहा फरवरी का आखिरी दिन, पारा 30 के पार, पश्चिमी यूपी में आज बूंदाबांदी के आसार
11:12 AM, 01-Mar-2023
वीसी को आरएफसी का अतिरिक्त प्रभार
मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय को संभागीय खाद्य नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है। विशेष सचिव दिव्य प्रकाश गिरि की ओर से इस बाबत मंगलवार को आयुक्त खाद्य एवं रसद, मेरठ मंडलायुक्त, डीएम को भी आदेश भेजे गए हैं।
गृह मंत्रालय से की बेटी की सुरक्षा की मांग
बिग बॉस फेम व कांग्रेस नेत्री अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध ने बेटी के लिए गृह मंत्रालय से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने एसएसपी से रायपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस महाअधिवेशन में प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप कुमार पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग भी की है।
11:09 AM, 01-Mar-2023
होली पर लखनऊ कानपुर व बरेली के लिए बसें लगाएंगी 140 अतिरिक्त फेरे
यह फैसला मंगलवार को रोडवेज मुख्यालय से दिशा-निर्देश जारी होने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने अधीनस्थों के साथ बैठक करके लिए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि विगत आंकड़ों से पता चला कि मेरठ से पूर्वांचल की तरफ काफी यात्रियों का होली पर आवागमन होता है। इसलिए तय किया गया है कि गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर व बरेली के लिए रोडवेज की बसों के 140 अतिरिक्त फेरा लगवाए जाएंगे।
आगरा के लिए अतिरिक्त फेरा लगेंगे, जो सवारियों के हिसाब से होंगे। वहीं, पूर्वांचल की तरफ जाने वाली बसों में यदि मेरठ से 50 फीसदी से कम यात्री होंगे तो बस का संचालन आनंद विहार से होते हुए कराया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बस में किसी तरह की परेशानी होने पर टोल फ्री नंबर पर सूचना दें।
10:56 AM, 01-Mar-2023
मेरठ शहर में 366 कॉलोनियां अवैध, शासन को भेजी सूची
एमडीए ने हाल ही में ड्रोन से सर्वे किया था, जिसमें 301 अवैध कॉलोनी सामने आई थीं। एमडीए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने जोनवार फिर से सर्वे कराया, जिसमें 366 अवैध कॉलोनियां उजागर हुईं। मंगलवार को एमडीए के मुख्य प्रवेश द्वार के बराबर में लगाई गई डिस्प्ले पर अवैध कॉलोनियों का ब्योरा लगातार स्क्रीन पर डिस्प्ले किया जाता रहा। अफसरों के फोन घनघनाते रहे।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Meerut News: शहर में 366 कॉलोनियां अवैध, शासन को भेजी सूची, 137 के हो चुके ध्वस्तीकरण के आदेश
08:48 AM, 01-Mar-2023
Meerut News Live: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में फायरिंग, एक छात्र घायल, पढ़ें-ताजा खबरें
मेरठ छावनी बोर्ड चुनाव के लिए प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। आज मतदाता सूची चश्मा कर दी जाएगी। वहीं चुनावी कार्यक्रम अखबारों में भी प्रकाशित किया जाएगा। सीओ ज्योति कुमार ने बताया कि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है वे 4 से 9 मार्च तक अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा पाएंगे। वहीं चुनाव में वोटर लिस्ट से संबंधित आपत्ति 10 मार्च तक ली जाएंगी। आपत्ति का निस्तारण 14 मार्च तक किया जाएगा। अध्यक्ष 18 मार्च को वोटर लिस्ट पर संस्तुति देंगे और 24 मार्च को नई वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी। वहीं 24 मार्च को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 30 अप्रैल को मतदान होगा।
[ad_2]
Source link