Mussoorie: लंढौर साउथ रोड के पास घास, झाड़ियों में आग लगने से मची अफरा तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

[ad_1]

Chaos in Mussoorie due to fire in grass and bushes Uttarakhand News in hindi

मसूरी में घास झाड़ियों में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मसूरी शहर के लंढौर साउथ रोड के नीचे घास, झाड़ियों में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की घटना पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।

लंढौर साउथ रोड़ के नीचे राजमण्डी के पास अचानक झाड़ियों, घास पर आग लग गई, जिससे आसपास की  बस्ती में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और आग बुझाने में जुट गए।

कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंची लेकिन साउथ रोड में सड़क पर खड़े वाहनों के चलते घटना स्थल तक पहुंचने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। तब तक आग पर स्थानीय लोगों ने काबू पा लिया था।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: प्रदेश में इस बार ज्यादा भड़क रही जंगल की आग, पिछले साल की तुलना में 89 अधिक मामले आए सामने

आग की घटना से कोई जनहानि नही हुई।  फायर अधिकारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि सम्भवतः किसी ने बीड़ी सिगरेट पीकर सड़क के नीचे फेंक दी, जिससे घास, झाड़ी में आग लग गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *