नितिन गडकरी बोले -समय पर फैसला नहीं करना सरकार की सबसे बड़ी समस्या

भाजपा संसदीय बोर्ड से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हटाए जाने के बाद से ही इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। इस बीच नितिन गडकरी ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार समय पर फैसला नहीं लेती है यह सबसे बड़ी समस्या है। नितिन गडकरी ने अपनी इस बयान से केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह समस्या बहुत महत्वपूर्ण है ,समय ही हमारा असली धन है और सरकार विकास कार्यों को लेकर समय पर फैसला नहीं ले रही है ,यह बड़ी समस्या है। गडकरी ने यह बयान नेशनल कन्वेंशन ऑफ़ सिविल इंजीनियर्स के सम्मलेन में दिया है। गौरतलब है कि नैटकॉन 2022 आयोजन मुंबई में किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *