आईएएस डॉ रणजीत कुमार सिंह की पुस्तक का पीयू के कुलपति ने किया लोकार्पण

वरिष्ठ आईएएस डॉ. रणजीत कुमार सिंह की आईएएस की तैयारी हेतु’ एनसीआरटी पर आधारित पांच पुस्तकों का लोकार्पण शनिवार को स्थानीय होटल पनाश में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने किया। पुस्तक लोकार्पण के बाद डॉ रणजीत कुमार सिंह लोगों से रुबरु हुए। रणजीत कुमार ने कहा कि मैंने  बिहार और झारखण्ड के छात्रों को केंद्र में रखकर यूपीएससी , जेपीएससी और बीपीएससी सिविल सर्विसेज तैयारी के लिए  पुस्तक लिखी। मेरा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा बिहारी छात्रों का चयन यूपीएससी में हो। ये पुस्तकें मेरी यूपीएससी की तैयारी के समय बनाए गए नोट्स पर आधारित हैं। डॉ सिंह ने शिक्षकों और छात्रों को सिविल सर्विस प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स दिए।

किताब के बारे में डॉ रणजीत कुमार सिंह ने  बताया कि ये पुस्तकें सिविल सर्विस प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतरीन किताब साबित होगी। इस किताब में  संबंधित सभी जानकारियां को समेटने की कोशिश की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अतिरिक्त किताब पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी।  कार्यक्रम में बोलते हुए प्रभात प्रकाशन के निदेशक डॉ. पीयूष अग्रवाल ने कहा कि डॉ.   रणजीत कुमार सिंह  किताब पर काफी मेहनत की है। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनेवाले किताब हैं। ऐसे में  डॉ रणजीत कुमार को आईएएस की जगह प्रतियोगी परीक्षा का विशेषज्ञ कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। प्रभात प्रकाशन साहित्य के साथ साथ प्रतियोगिता परीक्षा की पुस्तकें प्रकाशित करती हैं।

गौरतलब है कि डॉ   रणजीत कुमार सिंह बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी हैं। वे यू पी एस सी, बी पी एस सी, जेपीएससी सहित विभिन्न परीक्षाओं के लिए पुस्तकें लिखते हैं। रविवार को जारी पुस्तक ‘ बिहार सामान्य ज्ञान’ प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। मौके पर  डॉ पीयूष अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, सुशांत चौधरी सहित कई शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *