Pithoragarh News: भारत-चीन सीमा के पास सेना का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, हादसे में एक जवान की मौत

[ad_1]

सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-चीन सीमा पर स्थित कालापानी-नाभीढांग के बीच सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सिग्नल यूनिट में तैनात बिहार निवासी जवान की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद धारचूला से पुलिस टीम मौके लिए रवाना हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नाभीढांग से गुंजी की ओर आ रहा सेना का वाहन कालापानी और नाभीढांग के बीच अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में 119 इंफेंट्री ब्रिगेड सिग्नल यूनिट में तैनात वाहन चालक नायक एसके पांडेय उम्र 32 वर्ष निवासी मंजेगांव बिहार की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें…Kedarnath Yatra: इस बार केदारनाथ में मिलेगी फोर-जी हाई क्वालिटी इंटरनेट सेवा, PMO से होगी मॉनीटरिंग

धारचूला थाना कोतवाली के कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मृत जवान का शव धारचूला लाया जा रहा है। धारचूला में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *