Surya Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानें सही डेट, टाइमिंग और सूतक काल

[ad_1]

Surya Grahan 2023

सूर्य ग्रहण का समय कब से लगेगा?

सूर्यग्रहण भारत में 14 अक्टूबर को रात 08 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगा और मध्य रात्रि 15 अक्टूबर को रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा. यह सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा.

Surya Grahan 2023

भारत में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल देश में मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण भारत का छोड़कर अन्य देशों में दिखेगा, वहां पर सूतक काल मान्य होगा.

Surya Grahan 2023

सूर्य ग्रहण कब से कब तक है?

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पूर्व ही शुरू हो जाता है. ऐसे में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल 14 अक्टूबर की रात 8 बजकर 24 मिनट से शुरू हो जाएगा और रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा.

Surya Grahan 2023

भारत में दिखाई नहीं देगा सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन लोग इस अनोखे अनुभव को ऑनलाइन देख सकते हैं. जानकारी के अनुसार वलयाकार से टोटल में संक्रमण को वापस वलयाकार में बदलने से पहले केवल दो स्थानों से देखा जाएगा जो समुद्र के बीच में होंगे.

Surya Grahan 2023

सूतक काल में खा सकते हैं क्या?

सूतक काल के दौरान सोना, खाना-पीना या काटने से बचना चाहिए. बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं खाना खाने के बाद जरूरत पड़ने पर अपनी बताई गई दवाएं ले सकते हैं. हालांकि 14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *