एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड पर गाँव मरगोजिया के निकट श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर –ट्रॉली पलटने से दो बालिकाओ की मौत हो गई।दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए है।मेडिकल कॉलेज से घायल पिता समेत तीन की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें आगरा रेफ़र कर दिया गया।सभी लोग मथूरा से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे। दुर्घटना तड़के चार बजे हुई।ट्रैक्टर सवार लोग बल्वदेव से रात १२ बजे एटा के लिए चले थे।अमरौली निवासी शिवम ट्रैक्टर चला रहा था।पुलिस का कहना है कि चालक को नींद आ गई जिसकी वजह से दुर्घटना हुई।अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अमरोली निवासी पुष्पेंद्र कुमार की 12 वर्षीय बेटी सृष्टि तथा कासगंज जनपद के पटियाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़िया निवासी मानिका चंद्र की 15 वर्षीय निशा की मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुँच गई घायल श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया,जहां से घायल राजकुमार उनकी बेटी लक्ष्मी तथा आरती को गम्भीर हालत में आगरा रेफ़र कर दिया गया।श्रद्धालुओं ने बताया वह सभी 16 अगस्त की शाम ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर मथुरा दर्शन के लिए अमरौली से गाए थे। कोतवाली देहात के प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि घायल अन्य श्रद्धालुओं की हालत सामान्य है।