UP Board Exam: हाईस्कूल में अंग्रेजी के पेपर में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई, दूसरे के स्थान पर दे रहे थे परीक्षा

[ad_1]

हाईस्कूल में अंग्रेजी के पेपर में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई

हाईस्कूल में अंग्रेजी के पेपर में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा देते हुए तीन मुन्ना भाई पकड़े गए। चेकिंग में प्रवेश पत्र व आधार कार्ड में नाम और फोटो अलग-अलग मिले। बुधवार की सुबह प्रथम पाली में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था। पकड़े गए उक्त मुन्ना भाई के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

जिले में 326 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में कुल 206305 छात्र-छात्राएं शामिल होंगें। इनमें हाईस्कूल के 106254 और इंटरमीडिएट के 100051 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कुल चार सुपर जोन, 10 जोनल मजिस्ट्रेट, 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 326 स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *