UP News: सहजनवां-दोहरीघाट रेल मार्ग, सरयू नदी पर पुल का टेंडर फाइनल होने के बाद तय होगी शिलान्यास की तारीख

[ad_1]

date of foundation stone will be decided tender of Sahjanwan Dohrighat railway route

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : पिक्साबे

विस्तार


सहजनवां से दोहरीघाट के बीच रेल लाइन बिछाने का काम नए साल में शुरू हो जाएगा। इस नए रेल मार्ग पर सरयू नदी पर सबसे बड़ा पुल बनाया जाना है, जिसका टेंडर 28 दिसंबर को खुलना है। जमीन अधिग्रहण का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्दी ही इस रेल मार्ग के शिलान्यास की तारीख भी तय हो जाएगी। यह रेल लाइन न सिर्फ गोरखपुर-वाराणसी के लिए नया विकल्प बनेगी, बल्कि धुरियापार में औद्योगिक विकास भी इसी पर निर्भर है। इसीलिए गीडा प्रशासन और उद्यमियों को भी इस रेल लाइन के जल्दी निर्माण की प्रतीक्षा है।

सहजनवां-दोहरीघाट रेल मार्ग के लिए सर्वे का कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा इस रेल मार्ग को लेकर काफी उत्साहित थे। दोहरीघाट से मऊ तक पहले से ही लाइन बनी हुई है। पूरा ट्रैक बन जाने पर वाराणसी से लखनऊ के लिए यह एक अतिरिक्त रेल मार्ग मिल जाएगा।

इस रेल लाइन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से सहजनवा क्षेत्र के 11 किलोमीटर की 43 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिग्रहण की अधिसूचना जारी करने के बाद रेलवे ने जिला प्रशासन को मुआवजे के लिए करीब 300 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए हैं। इस रेल मार्ग पर 45 पुल बनाए जाने हैं। सबसे बड़ा पुल सरयू नदी पर बनना है, जिसके लिए टेंडर फाइनल होने की प्रक्रिया चल रही है।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: कब्जा मुक्त सड़कें यूं ही भरवाती रहें फर्राटा इसलिए अब सजेगा गोलघर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *