[ad_1]

उस्मान अली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले की बहुचर्चित चोपन नगर पंचायत के चुनाव में रोमांच बढ़ता जा रहा है। भाजपा की ओर से सीट गठबंधन के सहयोगी निषाद पार्टी को सौंपे जाने के बाद प्रत्याशी को लेकर चल रही अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया। निषाद पार्टी ने इस अनारक्षित सीट से उस्मान अली को प्रत्याशी बनाया है। उस्मान निवर्तमान चेयरमैन फरीदा बेगम के देवर हैं।
उनके भाई इम्तियाज अहमद भी चोपन से दो बार चेयरमैन रह चुके हैं। बाद में उनकी हत्या हो गई थी। निषाद पार्टी से प्रत्याशी घोषित होते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा के अंदरखाने में इस पर मंथन शुरू हो गया है। चोपन से अब तक सपा, बसपा ने भी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। सोमवार को ही नामांकन का अंतिम दिन भी है।
प्रत्याशी घोषित होते ही सियासी सरमर्गी तेज
सोनभद्र जिले की 10 निकायों में से नौ पर रविवार शाम भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसी सूची में पार्टी नेतृत्व ने चोपन की सीट निषाद पार्टी को सौंपने का जिक्र भी किया था। इसके बाद से ही निषाद पार्टी से टिकट के लिए दावेदार सक्रिय हुए थे। सोमवार सुबह पार्टी ने उस्मान अली को टिकट देकर सारे अटकलों पर विराम लगा दिया।
ये भी पढ़ें; पिपरी नगर पंचायत …एक वोट से हुई हार-जीत तो सबसे बड़ी जीत भी मिली
[ad_2]
Source link