UP Nikay Chunav 2023: भाजपा में भी अपनों ने बढ़ाई चुनौती, मनाने में जुटी पार्टी, टिकट नहीं मिलने पर खाया जहर

[ad_1]

UP Nikay Chunav 2023 bjp Many angry claimant filed papers after first phase candidates were declared by bjp

प्रतिकात्मक तस्वीर
– फोटो : social media

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगावती तेवर दिखा दिए हैं। पहले चरण के निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को टिकट न मिलने से खफा कई दावेदारों ने बगावती तेवर दिखाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल कर दिया है। हालांकि, लोकसभा चुनाव के पूर्वाभ्यास के रूप में लड़े जा रहे निकाय चुनाव में बागियों को मनाने की पहल भी शुरू हो गई है।

बहराइच में भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद विरोध और हंगामा शुरू हो गया। पयागपुर नगर पंचायत में कार्यकर्ताओं ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। पयागपुर में भाजपा के बागी पंकज शुक्ला ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। दूसरी ओर भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने बहराइच नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर पूजा निषाद को प्रत्याशी उतार दिया है। 

इसी तरह गोंडा नगर पालिका परिषद में पूर्व अध्यक्ष रूपेश कुमार निर्मल श्रीवास्तव की पत्नी संध्या श्रीवास्तव ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल कर भाजपा की परेशानी बढ़ा दी है। गोंडा में ही कटरा नगर पंचायत में भाजपा विधायक बावन सिंह के भाई तिरपन सिंह ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। 

हालांकि, विधायक बावन सिंह पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी अर्जुन प्रसाद तिवारी के नामांकन में शामिल हुए। इसी तरह नवाबगंज नगर पालिका परिषद में सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी पूर्व चेयरमैन सत्येंद्र सिंह ने भी बगावत कर निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल कर भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह के सामने परेशानी खड़ी कर दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *