[ad_1]

दुष्यंत गौतम
– फोटो : BJP
विस्तार
लोकसभा के चुनावी संग्राम से पहले भाजपा शक्ति केंद्रों और बूथों में 3.39 लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं की समर्पित फौज खड़ी कर देगी। फौज खड़ी करने के साथ-साथ पार्टी जमीनी स्तर पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाएगी।
शुक्रवार को बूथों को मजबूत करने की रणनीति परखने के लिए पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम देहरादून पहुंचे। प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई कार्यशालाओं में दिन भर मिशन 2024 की रणनीति पर मंथन हुआ। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी के मुताबिक, संगठन के करीब 11668 बूथों पर 11 लोगों की एक समिति का काम पूरा होगा।
इस हिसाब से 128348 कार्यकर्ता संगठन के काम में जुटेगा। राज्य में करीब 81 लाख मतदाता है। 30 मतदाताओं पर पार्टी एक पन्ना प्रमुख बनाया जा रहा है। इस हिसाब से 2.70 लाख पन्ना प्रमुख की टीम तैयार होगी। बूथ सशक्तिकरण अभियान के साथ शक्ति केंद्रों के पुनर्गठन की योजना है।
अब एक शक्ति केंद्र में न्यूनतम तीन और अधिकतम पांच बूथ होंगे। पहली बार पार्टी अल्पकालिक विस्तारक तैनात करेगी। बैठक में इन सभी विषयों पर चर्चा होगी। साथ हर शक्ति केंद्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण और राज्य सरकार की उपलब्धियों का पाठ भी होगा।
[ad_2]
Source link