Weather Update: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा उत्तर भारत, जानें कितना नीचे रहा दिल्ली का तापमान

[ad_1]

delhi weather

delhi weather
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण सर्दी से ठिठुर रहे दिल्ली, उत्तर प्रदेश व पंजाब समेत उत्तर और पश्चिमोत्तर भारत के लोगों को 19 जनवरी के बाद से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आईएमडी ने बताया कि आज सुबह 5.30 बजे तक दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि पालम में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मंगलवार सुबह 8.30 बजे सफदरजंग का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और पालम का 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। धूप निकलने के साथ ही आज एक बार फिर मौसम बेहद सुहाना हो गया है। 

कोहरे के कारण उत्तर भारत में कई ट्रेनें लेट हुईं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोग ट्रेनों का इंतजार करते देखे गए। एक यात्री ने कहा, मैं बिहार से आया था और मेरी ट्रेन यहां 2 घंटे देरी से पहुंची। 

सोमवार को दिल्ली के मुख्य मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे 16 जनवरी राजधानी में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। विभाग के मुताबिक, 18 और 20 जनवरी की रात पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार से सर्दी कुछ कम होनी शुरू होगी। हालांकि, घने कोहरे से लगभग मुक्ति मिल जाने के आसार हैं। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *