‘अंकल लोग गंदे थे’: बदमाशों के चंगुल से छूटी मासूम मैत्री से पूछा क्या हुआ था, बोली-सोए थे तभी गले पर चाकू रखा

[ad_1]

varanasi Crime Innocent Maitri who was released from the clutches of the miscreants, asked what had happened

‘अंकल लोग गंदे थे’: बदमाशों के चंगुल से छूटी मासूम मैत्री से पूछा क्या हुआ था
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी में रविवार को एक ऐसी वारदात हुई जिससे शहर में सनसनी फैल गई। बड़ा लालपुर की वीडीए कॉलोनी फेज-1 में रविवार दोपहर एनटीपीसी के रिटायर्ड इंजीनियर के मकान में चाकू लेकर दो बदमाश घुस आए। बदमाशों ने ढाई साल की बच्ची के गले पर चाकू सटा कर उसे और उसकी शिक्षिका मां को बंधक बना लिया और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पाकर पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन सहित छह थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच और पीएसी मौके पर पहुंची और बच्ची और उसकी मां को बदमाशों से मुक्त कराया। 

सहमी हुई थी मासूम मैत्री, बोली- अंकल लोग गंदे थे

बदमाशों के चंगुल से मुक्त होकर मासूम मैत्री कमरे से बाहर निकली तो सहमी हुई थी। वह अपनी मां के अलावा किसी और के पास जा ही नहीं रही थी। परिवार के लोगों ने जब उसे पुचकारा तो उनकी गोद में गई। मैत्री क्या हुआ था, यह सवाल पूछने पर उसने मासूमियत से कहा कि दोनों अंकल लोग गंदे थे। हम सोये थे और वह हमें उठा कर चाकू से डरा दिए थे। वह हमारी मम्मा को भी डरा रहे थे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *