[ad_1]

अंतरजातीय प्रेम विवाह फिर हत्या
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा में एक महिला की हत्या कर शव गायब करने का मामला सामने आया है। महिला के भाई द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था।
2020 में हुई थी शादी
जिला फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राहुल सविता ने सोमवार की देर शाम थाना कुरावली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में कहा कि उसकी 19 वर्षीय बहन रोली ने अंतरजातीय प्रेम विवाह विशुनपुरा निवासी अभिषेक यादव के साथ किया था। तहरीर में कहा है कि रोली ने 16 जनवरी 2020 को प्रेम विवाह किया। विवाह का पंजीयन जिला कन्नौज में विवाह पंजीयन अधिकारी के कार्यालय में कराया गया।
ये भी पढ़ें – UP: ‘माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार हूं…, कटवा दूंगा’, तांत्रिक ने तीन और व्यापारियों से हड़पी रकम और जेवर
[ad_2]
Source link