अंतरराष्ट्रीय मूर्तिकार दिवस: पत्थरों को प्रतिमाओं में बदल इतिहास को संजो रहे रविंद्र जम्वाल

[ad_1]

International Sculptor Day: Ravindra Jamwal of Jammu preserving history by turning stones into statues

रविंद्र जमवाल।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कला, अभिव्यक्ति और भावनाओं को तराशने का एक सशक्त माध्यम है। अपनी इसी कला से जम्मू- कश्मीर के डोगरा शासकों, बलिदानी वीर सपूतों और समाजसेवियों के योगदान को अमर करने वाले मूर्तिकार हैं रविंद्र जम्वाल। 

जम्मू के साथ लगते सांबा जिले के वीरपुर निवासी रविंद्र जम्वाल ने अब तक छोटी-बड़ी 80 से अधिक मूर्तियां तैयारी की हैं, जो जम्मू शहर के प्रमुख चौक-चौराहों सहित संभाग के कई जिलों में स्थापित हैं। इनमें लखनपुर में महाराजा गुलाब सिंह की 20 फुट ऊंची प्रतिमा भी शामिल है, जो प्रवेशद्वार पर प्रदेश की शान बढ़ा रही है।

रविंद्र जम्वाल को 2023 में राज्य पुरस्कार की घोषणा हुई। जम्वाल ने 1988 तक अपनी पढ़ाई पूरी की और डोगरा सभा में पंडित प्रेमनाथ डोगरा व 1889 में जोरावर स्टेडियम सुंजवां में जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा बनाई। रविंद्र जम्वाल का कहना है कि लखनपुर में स्थापित उनके द्वारा बनाई गई महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा को तैयार करने में तीन साल लगे।

उन्होंने कहा, ‘इस कला में कड़ी मेहनत और एकाग्रता की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। महाराजा गुलाब सिंह की 20 फुट की प्रतिमा को तैयार करना बड़ी चुनौती थी। कोविड की चुनौती के बीच मूर्ति तैयार करना काफी कठिन था। 2005 में रेलवे स्टेशन के सामने घोड़े पर बैठे जरनल जोरावर सिंह की प्रतिमा तैयार की। इसे तैयार करना काफी चुनौती भरा काम था।’

अब तक ये प्रमुख प्रतिमाएं बनाईं

● आरएस पुरा में डॉ. बीआर आंबेडकर की 6.5 फुट, महाराजा हरि सिंह की 10 फुट और शहीद ए आजम भगत सिंह की 6.5 फुट की प्रतिमा ।

● पुरानी मंडी जम्मू में महाराजा जंबू लोचन की 6.5 फुट ऊंची प्रतिमा बनाई।

● पुरमंडल में बाबू पुरमंडल की 10 फुट ऊंची प्रतिमा। कठुआ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 10 फुट ऊंची प्रतिमाः।

● परेड बाजार में चाणक्य की सात फुट ऊंची प्रतिमा । ककरियाल में माता वैष्णो देवी की 10 फुट की प्रतिमा ।

● रविंद्र जम्वाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में उनकी प्रतिमा तैयार की थी। इसे महज 15 दिनों में तैयार किया था। फाइबर ग्लास पर प्रतिमा तैयार की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *