[ad_1]

कुआं
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी संग पति की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को प्रेमी ने गांव के ही अपने मित्र के साथ गांव से बाहर बने प्राचीन 125 वर्ष पुराने कुआं में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से फेंक दिया। हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई राकेश की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन पर हत्या और साक्ष्य मिटाने के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपी महिला का प्रेमी और उसका दोस्त फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
[ad_2]
Source link